झुंझुनू: सूदखोरों से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले रोहतास की शिकायत पर 6 दिन बाद 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
करीब 6 दिन पहले सूदखोरों से परेशान 22 नंबर वार्ड के रोहतास ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी थी जिसकी शिकायत पर 6 दिन बाद कोतवाली थाने में 10 जंनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया कोतवाल ने बताया शुक्रवार शाम 5 बजे राकेश मांजू मीनाक्षी मांजू अनिल मांजू राजीव मांजू कपिल मांजू मोनिका सरिता चंद्रकला योगेश कुमार और राकेश पर मुकदमा दर्ज किया गया