झुंझुनू: वारिसपुरा रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर दीवार में घुसा, जान-माल का नहीं हुआ नुकसान
झुंझुनू के वारिसपूरा रोड पर एक लोडिंग टेंपो तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान की दीवार तोड़ते हुए दीवार के अंदर घुस गया,हादसा शुक्रवार सुबह 6:00 बजे के करीब का है,टेंपो की दीवार से टकराने पर तेज आवाज के कारण वहां पर लोग भी एकत्रित हो गए टेंपो चालक अपने टेंपो को छोड़कर मौके से फरार हो गया,किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ