कन्नौज: सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटरी अमीनाबाद क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख ने दूसरे दिन भी 22 आवारा गावंशो को पकड़ कर भेजा गौशाला
कन्नौज सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कटरी अमीनाबाद क्षेत्र में दूसरे दिन भी ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया वीडिओ अमित कुमार एडीओ पंचायत संजय पाठक के द्वारा आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें 22 गोवंशो को पड़कर गौशाला भेजा गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा,जिससे कि किसानों को आवारा गोवंशों से छुटकारा मिलेगा, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने दी जानकारी।