बांसवाड़ा: भाजपा ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, बांसवाड़ा जिले से हकरू भाई मईड़ा बने प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी गुरुवार घोषित की गई।दोपहर 2बजे मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश की इस कार्यकारिणी में बांसवाड़ा जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हकरू भाई मईड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।