गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव में युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Garhwa, Garhwa | Jan 6, 2025 गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी जीतेंद्र कुमार ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में बताया गया कि किसी घरेलू मामले को लेकर जीतेंद्र कुमार एवं उसके परिवारवालों के बीच नोंकझोंक हुई थी।