पीपलखूंट: बोरखेड़ा में पहाड़ की तलहटी में 'मौत का स्कूल'5 साल से जर्जर भवन में चल रही पढ़ाई, हादसे का इंतजार कर रहा सिस्टम #jansamasya
शिक्षा के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च करने के दावे ज़मीन पर कितने खोखले हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण है सुहागपुरा ब्लॉक का बोरखेड़ा गांव। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की हालत इतनी खस्ताहाल है कि हर दिन करीब 100 बच्चे जान हथेली पर लेकर पढ़ाई करने पहुंचते हैं।पूरे विद्यालय भवन की छतें और दीवारें दरक चुकी हैं। बरामदे की छत पहले ही ढह चुकी है