ठाकुरद्वारा: पुलिस ने चाइनीज मांझा, लोहे के तार और यातायात नियमों के बारे में लोगों को किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद मुरादाबाद पुलिस द्वारा चाइनीज मांझा/लोहे के तार के प्रयोग के विरुद्ध तथा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर अपने-2 थाना क्षेत्रांतर्गत लोगों को जागरूक कर, हिदायत दी गई तथा चाइनीज मांझा/लोहे के तार का प्रयोग न करने तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।