कटिहार: लंगड़ा बागान के पास इंडिकेटर को लेकर विवाद, एक युवक गंभीर रूप से घायल
रविवार की शाम 5 बजे एक युवक को घायल अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। युवक मारपीट के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल कुमार सोनू के परिजन ने बताया कि उनका घर बरमसिया है। युवक बाजार से सामान खरीद कर अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक बिना इंडिकेटर दिए उनके सामने से मुर गई।