सिलाव: सूरजपुर गांव में सूरजपुर गांव समेत सिलाव प्रखंड वासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिये किया गया अखंड कीर्तन
Silao, Nalanda | Mar 11, 2024 सिलाव प्रखंड के सूरजपुर गांव में सूरजपुर गांव समेत सिलाव प्रखंड वासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिये अखंड कीर्तन किया गया. इस दौरान हरे राम, हरे कृष्ण व सिया राम जय राम के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति के रंग में डूब गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस अखंड कीर्तन में हमलोग तन-मन- धन से सहयोग करते हैं.