सिलाव: हत्या के प्रयास एवं मारपीट व एससीएसटी एक्ट में पांच आरोपी जगदीशपुर गांव से गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Mar 10, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं मारपीट व एससीएसटी एक्ट में पांच आरोपी को जगदीशपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों में जगदीशपुर गांव निवासी दिलीप कुमार, रौशन कुमार, दु:खी साव, दिलीप कुमार एवं संजीव साव शामिल है.