डेहरी: पुलिस लाईन में छात्राओं के साथ जिला पुलिस ने किया साइबर संवाद,साइबर क्राइम से बचने के लिए बताए गए उपाय
Dehri, Rohtas | Feb 27, 2024 बढ़ते साइबर क्राइम से बचने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन में बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर साइबर संवाद का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के कई कोचिंग संस्थानों के छात्राओं ने भाग लिया। साइबर संवाद के संबोधन में डीएसपी सह साइबर थाना थानाध्यक्ष स्वीटी सिंह ने कहा कि बढ़ते सोशल मीडिया के जमाने में साइबर क्राइम से खासकर छात्राओं को सतर्क होने की जरूरत है।