गोइलकेरा में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है। इसे लेकर शनिवार दिन के ग्यारह बजे प्रशासन के सहयोग से स्थानीय लोगों ने छठ घाटों की साफ सफाई की। इस दौरान लोगों ने छठ पूजा को ध्यान में रखकर तालाब में फैली गंदगी व आसपास क्षेत्र में साफ सफाई किया।