जांजगीर-चांपा की पामगढ़ पुलिस ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी संदीप सैनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. दरअसल, राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो से पामगढ़ पुलिस को टिप्स मिली की उसी सर्वर से अश्लील फोटो वीडियो वायरल किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।