अकबरपुर: कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने लिया जायजा
कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बुधवार को डीएम ने विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। वेयरहाउस में रखे गए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। साथ ही पार्टी के प्रतिनिधियों को भी आश्वास्त किया। कलेक्ट्रेट में प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव से जुड़े मुद्दों पर कई जानकारी दी। ईवीएम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को भी दिखाया गया।