डोमचांच: डोमचांच में चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक संपन्न हुई
चित्रगुप्त पूजा समिति डोमचांच की एक बैठक सोमवार को 3 बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहन प्रसाद अंबष्ट व संचालन विवेक कुमार बख्शी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। बैठक के दौरान पिछले वर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया और समिति की पारदर्शिता की सराहना