जनसुनवाई में पांड़री गांव का एक युवक अपनी समस्या बताने के लिए लगभग 60 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा। उसके साथ दो अन्य साथी भी थे। युवक ने अपनी मांगों का एक आवेदन कलेक्टर को सौंपा। युवक ने अपनी मांगों में बरखेड़ा गोंड महाराज से ग्राम पांड़री होते हुए अचलगढ़ तक और पांड़री से सिलवारा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की।