अरवल: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 किया जाम, यात्री परेशान
Arwal, Arwal | Dec 31, 2025 सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए राजमार्ग को जाम कर दिया। अरवल एसडीपीओ कृति कमल के नेतृत्व में सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर करीब 3 घंटे चले जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।