सतना: रीवा रोड पर युवक को गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेश कर भेजा जेल
सिटी कोतवाली के रीवा रोड में 7 जनवरी को आधा दर्जन बदमाशों ने युवक अनिकेत गौतम के साथ मारपीट कर गोली चलाई थी । पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दो आरोपी सुनील सिंह और विशाल शुक्ला फरार थे । बुधवार की दोपहर 1 बजे पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है ।