मोवा ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा तीन लोग घायल,बुधवार शाम 7:00 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज पर हादसा होने से चार पहिया वाहन की परखांचे उड़ गए। वही बताया जा रहा है कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।