मॉडल टाऊन: भलस्वा पुल पर खतरा पुल से लोहे की ग्रिल चोरी, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भलस्वा डेयरी: दिल्ली का भलस्वा गांव, जहां से भलस्वा डेयरी की तरफ जाने वाला यह पुल अब असामाजिक तत्वों का शिकार बन चुका है. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने पुल पर लगी लोहे की ग्रिलों को चुरा लिया है. पुल की सुरक्षा से खिलवाड़ सीधे तौर पर बड़े हादसों को न्योता दे रहा है.