मालथोन: नेशनल हाईवे-44 पर मालथौन नकटा पुलिया बनी 'मौत की पुलिया', कंटेनर चालक बाल-बाल बचा
Malthon, Sagar | Mar 30, 2026 मालथौन नेशनल हाईवे 44 पर स्थित नकटा पुलिया एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे यहाँ एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पुलिया की खतरनाक बनावट और एनएचएआई (NHAI) की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई से परचून का सामान लेकर गुड़गांव जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर नकटा पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।