रूपवास: रूपवास में घर-घर गिर्राज महाराज के जयकारों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा हुई
रूपवास कस्बे समेत समूचे उपखण्ड में आज बुधवार को घर घर गिर्राज महाराज के जयकारों के साथ ही गोवर्धन पूजा हुई। इस अवसर पर घर घर दिन में महिलाओं के द्वारा गोबर से भगवान गोवर्धन को बनाया गया। इसके बाद महिलाओं ने दिन में सामूहिक रूप से भगवान गोर्वधन की पूजा अर्चना की। इसके बाद देर शाम को पुरुषों ने भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की।