महासमुंद: जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 258 प्रकरणों से 30,126.24 क्विंटल धान ज़ब्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीमों के माध्यम से जिलेभर में व्यापक जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में