कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में बालू लदा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी हुई दर्ज।
कटकमसांडी | पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे हैं एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना प्रभारी राज बल्लभ कुमार ने बताया कि बालू लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रैक्टर को रोककर कागजात की मांग की गई परंतु चालक ने किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिया। अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर बीएनएस के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।