फिरोज़ाबाद: जीआरपी फ़िरोजाबाद क्षेत्र के टूण्डला आउटर की ओर 250 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश दो टुकड़ों में
सोमवार तड़के तीन बजे क़रीबन शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से टूण्डला आउटर की ओर करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला। शव की हालत देखकर प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पैरों में काले रंग का लोअर पहना हुआ था।