इंदौर: एयर इंडिया की लापरवाही: इंदौर के दंपति को पुणे में कुर्सी पर बितानी पड़ी रात
Indore, Indore | Jan 22, 2026 कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने के बाद एयर इंडिया ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दंपती को दिल्ली से पुणे भेजा और फिर पुणे से सुबह इंदौर भेजने का प्लान बताया।रात 2:30 बजे उन्हें पुणे भेजा गया, यहां भी ना तो ठहरने की व्यवस्था की ना खाने पीने की। पूरी रात उन्होंने पुणे एयरपोर्ट की कुर्सियों पर गुजारी। यहां से सुबह की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से 9:10 बजे इंदौर पहुंचे।