अररिया: मटियारी में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Oct 30, 2025 अररिया-पूर्णिया मार्ग पर एनएच-27 स्थित मटियारी के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छठ मना कर लौट रहे दंपति की बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी प्रेरणा पम्पी (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दीपक कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के निवासी बताए जा रहे हैं।