रघुनाथपुर: राजपूर सब्जी मंडी में जाम होने से लोगों की परेशानी बढ़ी
रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर सब्जी मंडी में जाम होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है वही जाम के चलते कभी भी सड़क दूरघटना से इंकार नहीं की जा सकती । सूत्रों का कहना है कि विगत दिनों में राजपुर हाई स्कूल के जमीन पर मंडी लगाई जाती थी । जिससे किसी प्रकार की सड़क दूरघटना की सम्भावना नहीं थी । किसी विवाद के कारण प्रशासन ने उक्त मंडी को हटा दिया ।