कोल: जिरौली मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 31, 2024 जरौली मोड़ पर साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके व्यक्ति की मौत हो गई। गांव सैमरा निवासी 65 वर्षीय रमेश नुमाइश मैदान की फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करते थे। शनिवार शाम रमेश अपने गांव से साइकिल से अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे। तभी जरौली मोड़ पर उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।