ललितपुर: जाखलौन थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि वापस कराकर पीड़िता के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के कुशल नेतृत्व में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक अजय निवासी ग्राम जीरोन थाना जाखलौन के साथ 2000/- रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में एन0सी0आर0पी पोर्टल से शिकायत प्राप्त हुई थी।पीड़ित से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि को नियमानुसार वापस कराई।