पीपलदा: इटावा में युवक ने कपड़े खरीदने के पैसे नहीं देने पर लगाई फांसी, आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में कोटा रेफर
Pipalda, Kota | Oct 28, 2025 जिले के इटावा कस्बे में परिजनों द्वारा कपड़े खरीदने के लिए रुपए नहीं देने से खफा 18 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसको गम्भीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। इटावा पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि युवक गोलू मेहर निवासी इटावा ने अपने घर मे फाँसी लगा ली पता चलने पर उसे इटावा अस्पताल लाया हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रैफर किया