बिजली विभाग द्वारा बडोदिया सहित तीन गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। मंगलवार शाम करीब 6 बजे विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।