दीगोद: सिमलीया थाना क्षेत्र की चम्बल फर्टिलाइजर लिमिटेड फैक्ट्री में गैस रिसाव से एक दर्जन छात्र बेहोश, मचा हड़कंप
Digod, Kota | Feb 15, 2025 सिमलीया थाना क्षेत्र की गढ़ेपान फेक्ट्री में शनिवार 12 बजे करीबन गेस रिसाव होने से पास के स्कूल में 1 दर्जन छात्र छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सुचना पर पुलिस व चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुँची ओर बेहोश हुए छात्रों को एमबीएस रवाना किया गया । वही जिले के आला अधिकारी घटना के बाद मौके पर पँहुचे ओर हालत का जायजा लिया ।