पीथमपुर: पीथमपुर में कांग्रेस की बैठक में बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पीथमपुर में कांग्रेस की बैठक में बवाल, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।पीथमपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब कांग्रेस सह प्रभारी ऊषा नायडू के सामने ही कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए।प्रीति नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए और जमकर नारेबाजी हुई।