पीथमपुर: पीथमपुर के पास एनएच पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
पीथमपुर के पास एनएच पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत।पीथमपुर के समीप किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर 2:00 के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।