पीथमपुर: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत
पीथमपुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खरगोन निवासी इंदिरा पति तुकाराम की दर्दनाक मौत हो गई।