बांदा: रामपुर गांव में जमीन पर सो रही महिला को सर्प ने डसा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Sep 16, 2025 बांदा के जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह अपने घर में जमीन में सो रही एक महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे इसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इसका उपचार चल रहा है। महिला का नाम रेशमा है इसने जिला अस्पताल में बताया कि मैं अपने घर मे सो रही थी। तभी सुबह 5 बजे एक सर्प ने मेरे हांथ मे डस लिया