अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्तिभाव से पूजा अर्चना
Amrapara, Pakur | Sep 23, 2025 शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी. अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में बनारस से आए आचार्य सुनील मिश्र व नागेश मिश्र ने मंगलवार सुबह 8 बजे से मंत्रोच्चारण कर पूजा सम्पन्न कराई.