पाली: जालौर में एक पेड़ के नीचे बैठी महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, घायल महिला को बांगड़ हॉस्पिटल में कराया भर्ती
Pali, Pali | Dec 22, 2025 जालौर में एक मजदूरी पर कार्य करने गई महिला जब पेड़ के नीचे बैठी थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया जिसके चलते लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की ओर से उनका प्राथमिक उपचार भी शुरू किया। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।