कानपुर: युवक ने किया सुसाइड, क्षेत्र के लोगों ने आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
पनकी के रतनपुर में रहने वाले रोहित सिंह ने सुसाइड कर लिया था। क्षेत्र के लोगों ने रविवार रात 11बजे क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला।क्षेत्र के लोगों का कहना है कैंडल मार्च निकालकर रोहित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।साथ ही पनकी पुलिस से रोहित के सुसाइड की विस्तृत जांच करने की मांग की है।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।