अररिया: कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त पूजा उत्सव को धूमधाम से मनाया
Araria, Araria | Oct 23, 2025 जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में इस वर्ष भी कार्तिक शुक्ल पक्ष की यमद्वितीया तिथि पर कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े उत्साह और धूमधाम से की। शहर के थाना मुहल्ला, खरैया बस्ती, चित्रगुप्त नगर और शास्त्री नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिरों में कायस्थ समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।