पिपरा: सियारभूका गांव के पास बटाने नदी छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
Pipra, Palamu | Mar 25, 2026 आस्था, श्रद्धा और नेम-निष्ठा का महापर्व छठ पूजा बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो गया। हरिहरगंज नगर पंचायत सहित पूरे प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार की संध्या विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने सूप डालकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया