मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-बक्सर हाइवे पर डुमडेरवा के पास शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे हुए सड़क हादसा में चलती बाइक से गिरकर 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला के वाहन से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।