सोनपुर के हरिहरनाथ बाबा मंदिर से शुरू हुई 400 किलोमीटर की 84 कोसी संकीर्तन परिक्रमा यात्रा दूसरे दिन मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड स्थित फुलहर धाम पहुंची। इस यात्रा में लगभग 700 साधु-संत और भक्त शामिल हैं। फुलहर धाम पहुंचकर परिक्रमा यात्रियों ने प्रभु श्री सीताराम जी के प्रथम मिलन स्थल बागतराग पुष्पवाटिका के दर्शन किए।