रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।