पानीपत: इसराना में सर्विस रोड पर गंदा पानी भरा, विकास कार्य ठप, दो मंत्रियों के क्षेत्र में बस अड्डा तक नहीं
पानीपत जिले का इसराना उपमंडल विकास के मामले में अब भी पिछड़ा हुआ है। यहां जल निकासी की समस्या सबसे गंभीर रूप में बनी हुई है, जिससे गंदगी और बदबू का माहौल रहता है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।