पट्टी: शारदा सहायक खंड 36 नहर पट्टी में दिखाई दिया मगरमच्छ
कोतवाली इलाके के बीबीपुर गांव के समीप से गुजरी शारदा सहायक खंड 36नहर में ग्रामीणों को एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया। नहर में मगरमच्छ की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ वहां मौजूद हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जला लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसी तरह वेसार गांव में शनिवार की सुबह ग्रामीणों को नहर में मगरमच्छ दिखाई दिया था