परसिया: परासिया: चरई में दुर्गा विसर्जन के दौरान दुखद हादसा, चरई बांध में 20 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चरई में दुखद हादसा हो गया। बीस साल का युवक प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूब गया। युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहंुच गया है। शुक्रवार को 8 बजे तक युवक को निकाला नहीं जा सका था। बताया जा रहा है कि युवक बडकुही के पांच नंबर का निवासी है। युवक का नाम लकी बताया जा रहा है।