सांगानेर: जयपुर के आर्मी कैंट एरिया के जंगलनुमा क्षेत्र में 15 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर के आर्मी कैंट एरिया के सुनसान और जंगलनुमा इलाके में देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बनीपार्क थाना प्रभारी अंजु कुमारी ने बताया रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की जीआरपी पुलिस ने सूचना दी। वहीं मौके पर देखा कि एक शव मिला।