प्रति व्यक्ति आय पर बात कीजिए, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई की बात करें, मध्यम वर्ग जो EMI देने के संघर्ष से जूझ रहा है उसकी बात करें, MSME सेक्टर की बात करें या 45 साल का जो बेरोजगारी का रिकॉर्ड टूटा है उसकी बात करें, तो फिर हमें समझ में आएगा कि आपके चमक-धमक वाले आंकड़ों का प्रभाव आम व्यक्ति पर भी पड़ रहा है।